भाजपा ने सिंधिया को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, बिहार से विवेक ठाकुर को मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा के पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया। सिंधिया बुधवार को ही भाजपा में ही शामिल हुए हैं। सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ ही 22 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इससे प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है। भाजपा की विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: सिंधिया समर्थक विधायकों ने जारी किया वीडियो, कहा- हर हाल में सिंधिया के साथ

भाजपा ने मणिपुर से लिएसेंबा महाराजा को पार्टी उम्मीदवार नामित किया। गौरतलब है कि राज्यसभा के लिये 26 मार्च को चुनाव होने हैं। भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति ने असम एवं महाराष्ट्र के राज्यसभा चुनाव में एक एक सीट सहयोगी दलों को देने का निर्णय किया है। महाराष्ट्र से आरपीआई (ए) के रामदास आठवले और असम से बीपीएफ के विश्वजीत दैमरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा