अमरिंदर सिंह का आरोप, भाजपा राज्यपाल पद की प्रतिष्ठा को कम करने की कर रही कोशिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर राज्यपाल पद की ‘‘प्रतिष्ठा कम करने का घटिया प्रयास करने’’का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा ट्वीट कर उन पर ‘‘पंजाब को एक और पश्चिम बंगाल’’ बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाये जाने पर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ‘‘सत्ता की भूखी’’ है जो अपने निहित स्वार्थों के लिए राज्यपाल के पद का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल में यही हो रहा है। महाराष्ट्र में यह हुआ और अब वे पंजाब में भी यही कर रहे हैं। ’’ 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में एक जनवरी से नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू, बंद स्थानों में 200 लोगों के एकत्र होने की अनुमति 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल होने बावजूद भाजपा संवैधानिक प्रावधानों से अनजान जान पड़ती है जबकि इन प्रावधानों के अनुसार राज्यपाल राज्य के बस औपचारिक प्रमुख होते हैं और सभी प्रशासनिक प्राधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। उन्होंने भाजपा पर किसान आंदोलन का राजनीतिकरण करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America