मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में नशीली दवा देकर युवती के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों ने किया सामूहिक बलात्कार

By रविन्दर सिंह गिल | Feb 21, 2021

शहडोल। मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक हाई प्रोफ़ाइल दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  जहा एक 20 वर्षीय युवती के साथ जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 3 अन्य लोगों ने नशीले पदार्थ का सेवन करा तीन दिन तक गैंग रेप किया,  जिसके बाद गंभीर अवस्था में युवती को उसके घर के सामने छोड़ दिया। जिसकी शिकायत जैतपुर थाने में की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वही युवती की हालत नाजुक बताई जा रहे हैं।  जिसे जैतपुर अस्पताल से शहडोल जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में  रहने वाली 20 वर्षीय युवती को 18 फरवरी को उसके घर के सामने से कुछ लोग उठा कर ले गए थे। युवती उस समय बाजार से सामान लेने के लिये निकली थी। आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़ित युवती के साथ लगातार गैंग रेप किया गया और गंभीर अवस्था में उसे बीती रात्रि उसके घर के सामने छोड़ दिया। दर्द से कराह रही युवती की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा को उसकी बेटी गंभीर अवस्था में पड़ी है। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष होंगे गिरीश गौतम, बजट सत्र से पहले किया नामांकन दाखिल

वही पूछताछ के दौरान पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी समेत मुन्ना सिंह, राजेश शुक्ला व मोनू महाराज ने उसे नशीले पदार्थ का सेवन करा उसके साथ गैंग रेप किया है। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने इस मामले की शिकायत जैतपुर थाने में की है। पुलिस शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।  वही पीड़िता की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जैतपुर अस्पताल से जिला अस्पताल भेज दिया गया है । 

इसे भी पढ़ें: इंदौर के एक अस्पताल में लिफ्ट गिरी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित लिफ्ट में मौजूद थे पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता

एएसपी शहडोल मुकेश वैश्य ने बताया कि युवती के परिजनों ने पुलिस को कथन दिए है कि पीड़ित को जबरन नशीली दवा पिलाकर गैंग रेप किया गया है। यह पूरी घटना को राजेश शुक्ला जो कि पेशे से शासकीय शिक्षक है उसके फॉर्म हाउस में किया गया। जिसमें जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी सहित मुन्ना सिंह व मोनू महाराज शामिल रहे। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र का माहौल बिगड़ गया है।

 

इसे भी पढ़ें: इंदौर में कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में बोले कमलनाथ, प्रदेश में वापस जल्द लहराएगा कांग्रेस का झंडा

वही युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कृत की इस घटना में आरोपी जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी का नाम सामने आने के बाद जिला अध्यक्ष शहडोल कमल प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। हालंकि कांग्रेस ने घटना की जानकारी लगने के बाद ही आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भाजपा नेताओं के व्याभिचार के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि अगर जल्दी ही कार्यवाही नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। 

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup