केरल में भाजपा का घोषणापत्र लव जेहाद पर जहरीले वादों का घालमेल: थरूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के घोषणापत्र को लेकर बृहस्पतिवार को उस पर निशाना साधा और कहा कि यह दस्तावेज ‘लव जेहाद पर जहरीले दावों का घालमेल’ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राजग ने केरल में घोषणापत्र जारी किया है जो ‘लव जेहाद’ पर जहरीले दावों , खोखले वादों और विरोधियों से चोरी की गई कल्याणकारी योजनाओं का घालमेल है।’’ उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को केरल विधानसभा चुनावों के लिये भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का घोषणा-पत्र जारी किया। इसमें सबरीमला के लिए कानून और “लव जिहाद” के खिलाफ कानून के साथ ही हर परिवार से कम से कम एक सदस्य को रोजगार और हाई स्कूल के छात्रों के लिये मुफ्त लैपटॉप समेत कई वादे किये गए हैं।

प्रमुख खबरें

Vishwakarma Jayanti पर अष्टदल रंगोली और सात अनाजों से करें मशीनों व औजारों की पूजा

Udhampur के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इलाके में अतिरिक्त बल तैनात

PM Modis 76th Birthday | काशी से वड़नगर तक शुरू होगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा, 10 राज्यों के 1150 से ज़्यादा गांवों से गुज़रेगी

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Lok Sabha Speaker Om Birla ने दी बधाई