JDU को भाजपा का संदेश- अपने दम पर बना सकते हैं बिहार में सरकार, पर दोस्ती तोड़ना हमारी आदत नहीं

By अंकित सिंह | Sep 04, 2020

बिहार में चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। इसी सिलसिले बिहार के भाजपा सांसद और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बड़ा बयान दिया है। आरके सिंह ने कहा कि हम अपने दम पर, बिहार में सरकार बना सकते हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन, हम 1996 से जेडीयू के साथ साझेदारी कर रहे हैं, और हम इसे तोड़ना नहीं चाहते हैं, न ही ऐसा करना चाहते हैं। हम अपने दोस्तों को नहीं छोड़ते हैं। आरके सिंह ने आगे कहा कि सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं है। यह प्रक्रिया सुचारू रूप से समाप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणामों ने स्पष्ट रूप से बीजेपी और पीएम मोदी की वोट बेस को प्रदर्शित किया है। इसलिए सीट विभाजन भी इसी के आधार पर होना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर