बीजेपी का मिशन दिल्ली, जावड़ेकर बनाए गए चुनाव प्रभारी, राय और पुरी को भी मिली अहम जिम्मेदारी

By अभिनय आकाश | Aug 09, 2019

दिल्ली में विधानसभा चुनाव में होने में करीब छह महीने का वक्त शेष है। सभी राजनीति पार्टियों ने इसको लेकर अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत दिल्ली की कमान अपने तीन दिग्गज नेताओं को दी है। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दिल्ली का चुनाव प्रभारी बनाया है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली में सिख और पूर्वांचल समुदाय के लोगों की तदाद बहुतायत है और इसको देखते हुए सिख समुदाय से आने वाले हरदीप पुरी और बिहार के नित्यानंद राय को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू को प्रदेश संगठन प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ को सह प्रभारी बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह