BJP का मिशन बिहार, दिल्ली में JP Nadda ने भरी हुंकार, लालू पर किया तगड़ा वार

By अंकित सिंह | Mar 29, 2025

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया। यह कार्यक्रम पूर्वांचल मोर्चा की ओर से बिहार दिवस पर आयोजित किया गया था। इस दौरान जेपी नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली में अमावस्या का समय था। अंधेरे का माहौल था जिससे दिल्ली विकास नहीं, विनाश के रास्ते की ओर बढ़ रहा था। लेकिन दिल्ली वालों ने भाजपा के नेतृत्व को मौका दिया और अब यह नई दिशा और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने लगा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील भी की दिल्ली हम जीत गए हैं, अब बिहार चुनाव की बारी है। 

राजद पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए बिहार को लालू राज ने डूबता हुआ बिहार बना दिया था। एक समय ऐसा आया था कि शाम 5 बजे के बाद लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि अपने बचपन के दौरान मैंने गंगा किनारे गांधी सागर सेतु को बनते हुए देखा है, निर्माण कार्य कई दशकों तक चलता रहा। आज बिहार में गंगा किनारे मरीन ड्राइव बन चुका है। सड़क और रेल के बड़े ब्रिज बन चुके हैं।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष-2005 में बिहार में ग्रामीण सड़क केवल 384 किमी थी, वहीं आज 1 लाख 12 हजार कि.मी. सड़क बन चुकी है। बिहार में एक्सप्रेस-वे बन चुके हैं। आईआईटी पटना की सौगात मोदी जी ने बिहार को दी है। लालू जी से लोग सड़क बनाने की बात करते थे तो कहते थे कि सड़क बन जाएगी तो पुलिस आजाएगी, ये बेवकूफी ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि कभी आपने सोचा था कि पूर्णिया, सारण, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सीवान, बक्सर, जमुई जैसे शहरों में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में पटना में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Bihar Board Results Declared: जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करने 10वीं की मार्कशीट

वहीं, एक्स पोस्ट में नड्डा ने लिखा कि आज नई दिल्ली में 'बिहार दिवस-2025 के अंतर्गत आयोजित 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत, स्नेह मिलन कार्यक्रम' में सहभागिता कर पूर्वांचल के हमारे भाई-बहनों को संबोधित किया। भारत के गौरवशाली तथा वैभवशाली प्राचीन इतिहास, संस्कृति और सभ्यता को विश्व से परिचित कराने में बिहार की भूमि का योगदान अतुलनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आज बिहार हर क्षेत्र में सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान हो रहा है। एनडीए सरकार में बिहार की तीव्रगति से हो रही उन्नति यहां के संघर्षशील लोगों के परिश्रम का परिणाम है, इस ध्येय को समर्पित महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए मैं समस्त बिहारवासियों का अभिनंदन करता हूँ।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी