विधान परिषद चुनाव में भाजपा के विधायक भागने को तैयार: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को विधान परिषद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि अगर परिषद के चुनाव में मतदान होगा तो भारतीय जनता पार्टी के विधायक भागने (क्रास वोटिंग) को तैयार हैं। श्रावस्ती के दौरे पर गए अखिलेश यादव ने वहाँ पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मुझे यह पता नहीं है कि अभी कितने उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, लेकिन अगर चुनाव में मतदान होगा तो भारतीय जनता पार्टी को अपने विधायकों का सम्मान करना पड़ेगा। उनके विधायक भागने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें (विधायक) पता है कि बहुतों का टिकट 2022 मेंकट जाएगा।” 

इसे भी पढ़ें: शाहनवाज हुसैन ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, नीतीश को बताया बड़ा भाई

उल्लेखनीय है कि विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है। इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के 10 और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अगर किसी और दल ने अपने उम्मीदवार उतारे तो मतदान की स्थिति आ सकती है अन्यथा भाजपा और सपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। किसानों के मसले पर यादव ने कहा कि भाजपा से पूछिए कि धान का एमएसपी कहां दिलवाया,एक जगह भी बता दीजिए। यादव ने कहा कि भाजपा मिस्ड कॉल पर सदस्यता देती है लेकिन वह मोबाइल नंबर कहां है जिस पर किसानों को एमएसपी (फसलो पर न्यूनतम समर्थन मूल्य) मिल जाए। यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी,लेकिन छोटे दलों के लिए गुंजाइश रखेगी और रास्ता खुला रखेगी। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी