भाजपा विधायक बोले- देश के दूसरे जिन्ना बनना चाहते हैं ओवैसी, दुनिया का तालिबानीकरण और इस्लामीकरण ही उनका एजेंडा

By अंकित सिंह | Sep 14, 2021

अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में रहने वाले बिहार के भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर विवादित बयान दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक भाजपा विधायक ने असदुद्दीन ओवैसी को देश का दूसरा जिन्ना बताया है। उन्होंने कहा कि वह देश के दूसरे जिन्ना बनना चाहते हैं लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी क्योंकि अब यह भारत 1947 का नहीं है। अपने बयान में हरी भूषण ठाकुर ने कहा कि उनका एजेंडा सांप्रदायिक है। वह देश का एक और जिन्ना बनना चाहते हैं। दुनिया के तालिबानीकरण और इस्लामीकरण का उनका एकमात्र एजेंडा है। वह ऐसा सिर्फ अपनी राजनीति को चमकाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुलझाया जा चुका है। बावजूद इसके ओवैसी इस मुद्दे को लेकर बार-बार राजनीति करते रहते हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता