राज्यसभा चुनाव: मिजोरम में त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, भाजपा विधायक ने मतदान में नहीं लिया हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2020

आइजोल। मिजोरम में शुक्रवार को राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए मतदान में भाजपा के एकमात्र विधायक ने मतदान में भाग नहीं लिया, जिसके चलते राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी एमएनएफ की उम्मीदवारी त्रिकोणीय मुकाबले में फंस गई। इस पर मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने कहा कि गठबंधन मुद्दों पर आधारित है और उनकी पार्टी को उभरते मामलों पर हां अथवा नहीं कहने का अधिकार है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वनलल्मुआका के मुताबिक, भाजपा का कोई उम्मीदवार नहीं होने के चलते बुद्ध धन चकमा ने मतदान में भाग नहीं लिया। हालांकि, राज्य का सत्तारुढ़ मिजोरम नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) केंद्र की राजग सरकार का गठबंधन सहयोगी है लेकिन बताया जाता है कि एमएनएफ राज्य की भाजपा इकाई के साथ मिलकर काम नहीं करता है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन