बिना इजाजत के शिवाजी की प्रतिमा लगाना भाजपा विधायक को पड़ा महंगा, हुई गिरफ्तारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

जालना। महाराष्ट्र के जालना जिले में भाजपा के एक विधायक और उनके 40 से अधिक समर्थकों को बिना इजाजत छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बदनापुर के भाजपा विधायक नारायण कुचे और उनके समर्थकों ने जिले के अंबाद कस्बे में शुक्रवार को तड़के शिवाजी की प्रतिमा लगाई और उसका अनावरण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान 18 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक सी डी शिवगन और स्थानीय निरीक्षक अनिरुद्ध नंदेडकर अनाधिकृत कार्यक्रम को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिमा को मौके से हटाया नहीं गया है और इस बारे में निर्णय जिला प्रशासन से सलाह के बाद लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: "दिल देके देखो" जैसे गानों की संगीतकार ऊषा खन्ना को मिला ‘लता मंगेशकर पुरस्कार’

अंबाद पुलिस थाने के उप निरीक्षक सुगर्वे चाटे ने बताया, “उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। विधायक को प्रशासन से प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत नहीं मिली थी।” कुचे ने अपना बचाव करते हुए कहा कि अंबाद नगर पालिका ने पहले प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया था और वह जनता की मांग पर इस अधूरे काम को पूरा कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : खुद को सरकारी अधिकारी बताकर एक व्यक्ति ने कारोबारी से दो करोड़ रुपये ठगे

Supreme Court ने बलात्कार पीड़िता के माता-पिता के मन बदलने पर गर्भपात का आदेश वापस लिया

Gurpatwant Singh Pannun की हत्या की साजिश में शामिल थे रॉ ऑफिसर? अमेरिकी रिपोर्ट में दावा, भारत ने अब किया करारा पलटवार

Adolf Hitler Death Anniversary: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपने लिए चुनी थी कायरों वाली मौत