UP में भाजपा विधायक को सरे राह गोली मारी, हालत खतरे से बाहर

By नीरज कुमार दुबे | Mar 21, 2019

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा को गुरुवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक विजय आनंद ने यहां बताया कि विधायक योगेश वर्मा अपराह्न करीब 3 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में पटेल नगर स्थित अपने कार्यालय से अपने घर राजगढ़ लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में गुरु नानक इंटर कॉलेज के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने वर्मा के दाहिने घुटने पर गोली मार दी और भाग गए।

विधायक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि विधायक की शिकायत पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक पूनम ने अस्पताल जाकर विधायक का हाल पूछा। इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है और विधायक के सुरक्षा कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

 

प्रमुख खबरें

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला

मयंक यादव का साथ नहीं छोड़ रही बुरी किस्मत! टी20 वर्ल्ड कप के लिए टिकट कटने से पहले ही बिगड़ गया खेल