दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने उपराज्यपाल के अभिभाषण में व्यवधान डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर-मुक्त किये जाने की मांग को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण में व्यवधान डाला। बैजल ने जैसे ही अपना अभिभाषण शुरू किया, भाजपा विधायकों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भाजपा विधायकों से नारेबाजी बंद करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि उपराज्यपाल के अभिभाषण में विधायकों द्वारा व्यवधान पहुंचाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर आयकर विभाग की रेड, कर चोरी के लगे आरोप

सिसोदिया ने सदन में कहा, ‘‘यदि आप फिल्म को टैक्स-फ्री करवाना चाहते हैं, तो आप एसजीएसटी के लिए क्यों लड़ रहे हैं। केंद्र के पास जायें और सीजीएसटी समाप्त करायें।’’ बाद में भाजपा विधायकों के शांत होने के उपरांत उपराज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार