BJP सांसद का दावा, बिहार में होगा महाराष्ट्र जैसा खेला, नीतीश के सभी MLA और MP भाजपा में होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Jan 16, 2023

बिहार की राजनीति में हलचल लगातार जारी है। बिहार में रामचरितमानस को लेकर राजनीतिक संग्राम मचा हुआ है। इस मुद्दे पर भाजपा जबरदस्त तरीके से महागठबंधन और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर है। जदयू भी कहीं ना कहीं बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान को लेकर राजद पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। इन सबके बीच अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है। प्रदीप कुमार सिंह का यह बयान बिहार की राजनीति में नई सरगर्मी को बढ़ा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि बिहार में महाराष्ट्र के तरह ही खेला होने जा रहा है। इसके साथ उन्होंने दावा कर दिया कि सदियों के कई सांसद और विधायक का भाजपा के संपर्क में है। 

इसे भी पढ़ें: Ashwini Choubey Escort Vehicle Overturns | बिहार में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का एस्कॉर्ट वाहन पलटा, कई पुलिसकर्मी घायल

अपने बयान में भाजपा सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र में विधायकों और सांसदों का सरकार से विश्वास उठ जाने के बाद जो कुछ हुआ, उसी तरह बिहार में भी विधायक और सांसद का नीतीश कुमार से विश्वास उठ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनके सभी विधायक और सांसद उन्हें छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। पीके सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. नीतीश के कहने पर उनका कोई भी विधायक और सांसद तेजस्वी को सीएम नहीं मानेगा. वह गलत पार्टी में चले गए हैं और गलत लोगों के साथ हैं। इसका परिणाम यह होगा कि उनके सभी सांसद और विधायक उनका साथ छोड़ देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Ramcharitmanas Controversy | तेजस्वी यादव का भाजपा पर तंज, कहा- ‘रामचरितमानस’ विवाद के पीछे भाजपा की साजिश

हालांकि, इस बात को लेकर भी अटकलें चल रही है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मार सकते हैं। हालांकि, भाजपा सांसद ने साफ तौर पर कह दिया कि नीतीश कुमार के लिए अब कोई विकल्प नहीं बचा है। उनके लिए भाजपा के दरवाजे बंद है। 

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय