Ashwini Choubey Escort Vehicle Overturns | बिहार में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का एस्कॉर्ट वाहन पलटा, कई पुलिसकर्मी घायल

Ashwini Choubey
ANI
रेनू तिवारी । Jan 16 2023 12:23PM

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बक्सर से पटना जा रहे थे, तभी रविवार रात डुमरांव के मथिला-नारायणपुर मार्ग पर उनके काफिले में शामिल एक पुलिस जीप खाई में गिरकर पलट गई। इस घटना में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बक्सर से पटना जा रहे थे, तभी रविवार रात डुमरांव के मथिला-नारायणपुर मार्ग पर उनके काफिले में शामिल एक पुलिस जीप खाई में गिरकर पलट गई। इस घटना में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। मंत्री बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

इसे भी पढ़ें: Bihar: कम नहीं हो रही शिक्षा मंत्री की मुश्किलें, चिराग पासवान ने CM Nitish से कर दी यह मांग

हादसे के कुछ देर बाद एक वीडियो साझा करते हुए मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों और चालक को डुमरांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडियो में मंत्री पुलिस अधिकारियों से अपने सहयोगियों को अस्पताल ले जाने के लिए कहते हुए भी नजर आ रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़