भाजपा सांसद दीपक प्रकाश, झारखंड में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, हेमंत सरकार इसकी पोषक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2022

रांची। भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने बुधवार को राज्य की हेमंत सोरेन नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है और हेमंत सरकार स्वयं इस भ्रष्टाचार और अराजकता की पोषक है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रकाश ने कहा, ‘‘पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। गांव से लेकर राज्य सरकार में बैठे नौकरशाह तक इसकी जड़ें फैली हुई हैं। इन नौकरशाहों को झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा), कांग्रेस और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) की संयुक्त सरकार का संरक्षण और समर्थन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में भ्रष्टाचार ‘स्टेट स्पॉन्सर्ड करप्शन’ है।’’

इसे भी पढ़ें: झारखंड में आत्मदाह का प्रयास करने वाली दलित छात्रा के परिवार को 25,000 रुपये मुआवजा दिया गया

झामुमो और कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, रोजगार, पलायन या विस्थापन, कोई भी मुद्दा हो सोरेन नीत सरकार का चेहरा बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा उक्त सभी समस्याओं को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी। प्रकाश ने बताया कि राज्य में व्याप्त इस भ्रष्टाचार एवं कुशासन के खिलाफ 7 से 13 नवम्बर तक राज्य के सभी 260 प्रखंडों में और 19 से लेकर 23 नवम्बर तक सभी 24 जिलों में भाजपा जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। 

प्रमुख खबरें

परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र से 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद, बोले AK Mohanty

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा