भाजपा सांसद वीरेंद्र कुमार होंगे 17वीं लोकसभा के अस्थायी अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2019

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश से भाजपा के सांसद वीरेन्द्र कुमार लोकसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 65 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार सातवीं बार संसद के सदस्य चुने गए हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ संसदीय सीट से चुनाव जीता है। अस्थायी अध्यक्ष के तौर पर वह 17वीं लोकसभा की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे और नवनिर्वाचित सांसदों को संसद की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे।

इसे भी पढ़ें: कमल और कमलनाथ का समीकरण बिगाड़ रहा है हाथी-साइकिल गठबंधन

नवनिर्वाचित 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू हो कर 26 जुलाई तक चलेगा। वीरेन्द्र कुमार अस्थायी लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर, संसद के निचले सदन के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की निगरानी भी करेंगे। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में वीरेन्द्र कुमार राज्य मंत्री थे।

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी