अंबाला से भाजपा के सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताया

By रेनू तिवारी | May 18, 2023

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने जन सेवा और सामाजिक न्याय की दिशा में समृद्ध योगदान दिया।

हरियाणा के अंबाला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रतन लाल कटारिया का गुरुवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, तीन बार के बीजेपी सांसद को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: CM Race में शुरू से आगे चल रहे Siddaramaiah ने इस तरह जीत ली अपनी आखिरी बाजी

 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सांसद एवं पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन से दुखी हूं। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।’’

इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर कटारिया के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने भी ट्विटर का सहारा लिया और रतन लाल कटारिया के निधन पर दुख व्यक्त किया।

रतन लाल कटारिया ने 7 जुलाई, 2021 तक जल शक्ति मंत्रालय और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अंबाला से 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार बाल्मीकि को हराया। इससे पहले, वह भाजपा के उम्मीदवार के रूप में अंबाला से 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम