तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई पत्नी तो गुस्साए भाजपा सांसद ने भेज दिया तलाक का नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2020

कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के सांसद सौमित्र खान ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाली अपनी पत्नी सुजाता मंडल खान को मंगलवार को तलाक का नोटिस भेजा है। खान के वकील ने परस्पर सहमति से तलाक का नोटिस भेजा है और विवाह संबंध तोड़ने के लिए उसमें कई मसले गिनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर से सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता ने सोमवार को तृणमूल का दामन थामा जिसने उनकी 10 साल की शादी की नींव हिला दी और सांसद ने उन्हें तलाक देने की चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें: किसान ने पत्नी और दो बच्चों सहित खाना जहर, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

सौमित्र ने कहा, ‘‘कृपया अब से खान नाम का उपयोग ना करें, और नाही खुद को सौमित्र खान की पत्नी बताएं। मैं आपको अपना राजनीतिक सपना पूरा करने के लिए पूरी आजादी देता हूं। लेकिन यह ना भूलें कि आप उन लोगों के पक्ष में जाकर खड़ी हुई हैं जिन्होंने 2019 में मेरे भाजपा में शामिल होने के बाद आपके माता-पिता के आवास पर हमला किया था।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing