BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले, 2019 में कांग्रेस या RJD के टिकट पर लडूंगा चुनाव

By अंकित कुमार | Jun 13, 2018

बुधवार शाम भाजपा के बागी नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा RJD द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में पहुंचे। आर्श्चय की बात यह है कि शत्रुघ्न के मित्र और बिहार के CM नीतिश कुमार की पार्टी JDU ने भी आज ही इफ्तार रखा था जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा शामिल नहीं हुए। RJD के इफ्तार पार्टी में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह आना वाला लोकसभा चुनाव पटना साहिब से ही लड़ेंगे। हालांकि सिन्हा ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह BJP के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि RJD या कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

 

आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा आए दिन अपनी पार्टी बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावती बयान देते रहते हैं। सोशल मी़डिया के जरिए समय-समय पर सिन्हा अपनी पार्टी लाइन के विपरीत बात लिखते रहे हैं। इस बात की चर्चा काफी दिनों से चल रही थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही भारतीय जनता पार्टी से किनारा कर सकते हैं। फिलहाल वह पार्टी में बने हुए हैं।

प्रमुख खबरें

NCERT Textbook में मणिपुर के खेल को मिजोरम का बताया गया, भाजपा विधायक ने सुधार की मांग की

Hemant Soren की पत्नी कल्पना ने गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया

Karan Johar के साथा काम करेंगे Ayushmann Khurrana, जासूसी कॉमेडी के लिए एक्टर ने भरी हामी: रिपोर्ट

Priyanka Gandhi दो मई को कर सकती हैं नामांकन!, वेट एंड वॉच की स्थिति में है बीजेपी