एक-दूसरे पर जूतों की बरसात करने लगे भाजपा सांसद और विधायक, देखें विडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2019

संत कबीरनगर (उप्र)। भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच बुधवार शाम सार्वजनिक रूप से मारपीट हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूत्रों ने बताया कि कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी। जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन मौजूद थे। 

 

इसी बीच संत कबीरनगर से भाजपा सांसद त्रिपाठी और मेंहदावल से भाजपा विधायक बघेल के बीच सडक निर्माण का श्रेय लेने को लेकर कहासुनी हो गयी। सूत्रों के अनुसार मामला कहासुनी तक ही सीमित नहीं रहा। दोनों आपस में भिड़ गये। एक ने दूसरे को मारने के लिए जूता निकाल लिया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सूत्रों के मुताबिक जिले के मेंहदावल क्षेत्र में सडक निर्माण की शिला पटिटका से सांसद का नाम गायब था, जिसे लेकर बवाल हुआ। 

 

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी मुफ्त स्वास्य सुरक्षा योजना बनने की राह पर: जेटली

 

भाजपा के जिलाध्यक्ष सेत भान राय से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मंत्री ने मुझसे फोन पर बात की और कहासुनी के बारे में बताया। 'उस समय मैं अन्यत्र बैठक में था। प्रदेश अध्यक्ष (महेन्द्र नाथ पाण्डेय) ने भी घटना के बारे में जानकारी मांगी है। मैं मौके पर पहुंच रहा हूं और प्रदेश अध्यक्ष को घटनाक्रम से अवगत कराउंगा।' इस बीच लखनऊ में भाजपा के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि वरिष्ठ नेताओं का मामला है और प्रदेश अध्यक्ष ही इस बारे में कोई फैसला करेंगे।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana