भाजपा सांसद का दावा, दिल्ली में सरकारी जमीन पर तेजी से बढ़ रही मस्जिदें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों और सरकारी जमीन पर मस्जिदों के ‘‘तेजी से बढ़ने का’’ दावा करने के एक दिन बाद पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर वोट बैंक की राजनीति के लिए इस मुद्दे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

सांसद ने कहा कि उनके पास अतिक्रमण के सबूत हैं। उन्होंने दावा किया कि शहर में सरकारी जमीन या सड़क किनारे करीब सौ मस्जिदें हैं। इस बीच कांग्रेस और आप के नेताओं ने भाजपा पर पलटवार करते हुए उस पर दिल्ली विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे का ‘‘सांप्रदायीकरण’’ करने का आरोप लगाया।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana