Waqf (Amendment) Bill पर बोले BJP के मुस्लिम नेता, यही समय की मांग, विकास के रास्ते को करेगा मजबूत

By अंकित सिंह | Aug 08, 2024

आज लोकसभा में पेश किए जाने वाले वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान सामने आया है। नकवी ने अपने बयान में कहा कि ये बिल वक्फ बोर्ड व्यवस्था के नाम पर हो रहे उत्पीड़न का समाधान देने के लिए है। यही समय की मांग है। उन्होंने आगे कहा कि संविधान के दायरे में रहते हुए ये बिल लाया जा रहा है और ये विकास के रास्ते को मजबूत करेगा। इस पर उचित चर्चा होनी चाहिए लेकिन आप इसे रोक नहीं सकते, गुमराह नहीं कर सकते। 

इसे भी पढ़ें: Explained: Waqf (Amendment) Bill 2024 | वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 क्या है?

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि हम किसी को निशाना नहीं बना रहे हैं। वे (विपक्ष) सिर्फ़ माहौल बनाना चाहते हैं। हमारे मंत्री जब विधेयक पेश करेंगे तो विस्तार से बताएंगे। उन्होंने कहा कि वे समुदाय के कुछ लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। वे भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम दुनिया के सबसे अच्छे लोकतंत्रों में से एक हैं। लोकसभा में आज पेश किए जाने वाले वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि इंडिया गठबंधन दल और आरजेडी इस विधेयक का विरोध करेंगे। सरकार बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों पर बात नहीं कर रही है। टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि यह संशोधन विधेयक स्थायी समिति के माध्यम से आना चाहिए। हम (विपक्ष) एकजुट होकर इस विधेयक का विरोध करेंगे। 

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं