झारखंड चुनाव: BJP ने जारी की 8 और उम्मीदवारों की सूची, जमशेदपुर पश्चिम से देवेंद्र सिंह को मिला टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को आठ और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें जमशेदपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के बागी नेता सरयू रॉय के स्थान पर देवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के दास से मुकाबले के लिए सरयू को मिला नीतीश का साथ

अब तक अपनी उम्मीदवारी की घोषणा न किए जाने से पार्टी से नाराज चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता रॉय ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह जमशेदपुर पूर्वी सीट से रघुबर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। रॉय, रघुबर दास सरकार में मंत्री थे। अपनी पांचवीं सूची में भाजपा ने आजसू के साथ गठबंधन खत्म होने के बाद आठ और सीटों से उम्मीदवारों के नामों का एलान किया।

इसे भी पढ़ें: नीतीश के साथ निकटता के कारण मुझे नहीं दिया गया टिकट: सरयू राय

इसके साथ ही भगवा पार्टी ने 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में होने वाले चुनावों के लिए अधिकतम सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav