नीतीश के साथ निकटता के कारण मुझे नहीं दिया गया टिकट: सरयू राय

i-was-not-given-ticket-due-to-my-closeness-with-nitish-says-saryu-rai
[email protected] । Nov 18 2019 6:00PM

राय ने झारखंड के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्होंने जमशेदपुर (पूर्व) सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया।

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने सोमवार को कहा कि भाजपा द्वारा उन्हें टिकट नहीं देने की एक वजह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी नजदीकी हो सकती है। रॉय जमशेदपुर (पूर्व) सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के सुब्रमण्यम स्वामी की नाराजगी रघुवर दास को अर्जुन मुंडा न बना दे

उन्होंने से कहा कि उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी देने वाले भाजपा संसदीय बोर्ड के कम से कम तीन सदस्यों ने मुझे बताया कि नीतीश कुमार द्वारा 2017 में मेरी पुस्तक फ्रेंड के विमोचन पर कड़ी नाराजगी जताई गई और संभवत: यही मुझे टिकट नहीं दिये जाने का एक कारण बना। राय ने कहा कि वह इसे समझ नहीं पा रहे हैंक्योंकि नीतीश ने 2017 में एक बार फिर भाजपा से हाथ मिलाकर बिहार में राजग सरकार का गठन किया था। उन्होंने कहा, मेरी पुस्तक गैर-राजनीतिक विषय पर थी और नीतीश कुमार से इसका विमोचन कराना कोई अपराध नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड चुनाव 2019: रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता सरयू राय

राय ने झारखंड के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्होंने जमशेदपुर (पूर्व) सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया। उन्होंने कहा, यह (कुमार द्वारा पुस्तक का विमोचन) भाजपा द्वारा मुझे टिकट नहीं दिये जाने का एक कारण हो सकता है। राय ने दावा किया कि जद(यू) के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चुनाव में उन्हें समर्थन देने का वादा किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़