भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 25, 2022

शिमला।  भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री रामलाल मार्कण्डेय, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रवक्ता बलदेव तोमर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया की भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी संसदीय क्षेत्रों हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला की बैठकें 21 से 24 मार्च तक पूर्ण रूप से सफल रही।

इन बैठकों में भाजपा ने अपनी सभी आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: बंजर जमीन को प्राकृतिक खेती से बनाया उपजाऊ, अब वहां ‘सोना’ उगा रहे अजय

बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भाजपा अगमीन नगर निगम शिमला और विधान सभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है , इन दोनों चुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: सरकार ने मेडिकल डिवाइसिस पार्क के लिए नॉलेज पार्टनर के रूप में एनआईपीईआर के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया

 

मुख्यमंत्री ने डॉ. सिकंदर कुमार को राज्यसभा सांसद चुने जाने पर बधाई दी ।  मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. सिकंदर कुमार इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ निभायेंगे और प्रदेश से जुड़े मामलों को संसद के उच्च सदन में प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे।

प्रमुख खबरें

BJP ने Bihar और UP MLC Elections के लिए जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

CM Rekha Gupta ने जारी किया Winter Action Plan, दिल्ली में Non BS-VI गाड़ियों की एंट्री पर रोक

Suvendu Adhikari केस में पुलिस को नहीं मिला आपत्तिजनक सामान, High Court में दी रिपोर्ट

Cockroach Home Remedies: Kitchen में लहसुन और तेजपत्ता भगाएंगे छिपकली व Cockroach, केमिकल स्प्रे से बचें