Bihar BJP: Mission 2024 के लिए एक्टिव हुआ बीजेपी का प्लान, मैदान में उतारे नए 45 जिलाध्यक्ष, जानिए किन-किन कंधों पर जताया गया भरोसा

By अभिनय आकाश | Mar 09, 2023

लोकसभा चुनाव में अभी करीब एक वर्ष का वक्त शेष है। लेकिन इस चुनाव को लेकर बिहार में बीजेपी ने अभी से अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस चुनाव में बिहार बीजेपी केंद्र सत्र की टीम को प्रत्येक गतिविधि को बूथ स्तर तक की टीम को जोड़ने में जुटी है। इसी कड़ी में मिशन 2024 को फतह करने के लिए बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सभी 45 सांगठनिक जिलों में अपने नए जिलाध्यक्षों की तैनाती की है। वैसे तो बिहार में कुल 38 जिलें हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी सुविधा के अनुसार बड़े जिलों को दो या तीन हिस्सों में विभाजित कर अपना सांगठनिक जिला बनाया है। आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्षों पर ही हैं। 

धर्मेंद्र कुमार को पटना ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं मधेपुरा में दीपक कुमार, सुपौल में नरेंद्र ऋषिदेव, नवादा में अनिल मेहता, मुजफ्फरपुर में रंजन कुमार, सीतामढ़ी में मनीष कुमार और शिवहर में नीरज कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।  बेगुसराय में राजीव कुमार वर्मा, खगड़िया में शत्रुघ्न भगत, बक्सर में विजय कुमार, छपरा में रंजीत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कटिहार में मनोज राय, अररिया में आदित्य नारायण झा, कैमूर में मनोज जायसवाल और पटना महानगर में अभिषेक कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। भोजपुर में दुर्गाराज, औरंगाबाद में मुकेश वर्मा, जमुई में कन्हैया कुमार सिंह, सिवान में संजय पाण्डेय, मोतिहारी में प्रकाश अस्थाना, शेखपुरा में सुधीर कुमार बिन्द, पूर्णिया में राकेश कुमार को जिलाध्यक्ष चुना गया है।

प्रमुख खबरें

केरल पुलिस स्टेशन में YouTuber की पिटाई मामले में Ramesh Chennithala ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Allahabad High Court सख्त: लेआउट प्लान में नागरिक सुविधाओं पर LDA और नगर निगम से मांगा जवाब

भारत-वियतनाम Strategic Partnership होगी मजबूत, NSA Ajit Doval ने की अहम वार्ता

Diwali Special Drink: कोल्ड ड्रिंक छोड़िए, इस दिवाली मेहमानों को पिलाइए ये चटपटा देसी मोजिटो