Diwali Special Drink: कोल्ड ड्रिंक छोड़िए, इस दिवाली मेहमानों को पिलाइए ये चटपटा देसी मोजिटो

By एकता | Nov 03, 2026

दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है। इस दिन कुछ लोग परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर जश्न मनाते हैं। कोई पारंपरिक तरीके से दिवाली मनाता है, तो कोई अपने अंदाज में पार्टी रखता है। अगर आप भी इस बार दिवाली पार्टी आयोजित कर रहे हैं, तो अपने खाने-पीने के मेन्यू में एक खास ड्रिंक जरूर शामिल करें। डिजिटल क्रिएटर सुलक्षणा और सीमा ने देसी मोजिटो की आसान रेसिपी साझा की है। नींबू, पुदीना और सौंफ से तैयार होने वाला यह ठंडा और ताजगी भरा ड्रिंक त्योहारों के मौसम में मेहमानों को जरूर पसंद आएगा। इसे बनाना भी काफी आसान है।

इसे भी पढ़ें: Diwali पर आए मेहमानों को चाय के साथ परोसें लौकी के छिलके से बने क्रिस्पी कबाब, नोट करें रेसिपी

देसी मोजिटो बनाने के लिए सामग्री


सबसे पहले मिक्सर में डालें:
- 2 बड़े छिले हुए नींबू
- 10-12 पुदीने की पत्तियां
- 1 बड़ा चम्मच चीनी या शहद
- 1 छोटा चम्मच सौंफ
- 1.5 गिलास पानी

परोसने के लिए:
- बर्फ के टुकड़े
- 10-12 पुदीने की पत्तियां
- तैयार किया हुआ नींबू का रस
- ऊपर से छिड़कने के लिए चाट मसाला

View this post on Instagram

A post shared by Pickles & Wine | Recipes | Food | Chef (@picklesandwine)

इसे भी पढ़ें: Diwali पर बनाएं South India की 3 मशहूर GI Tag मिठाइयां, तिरुपति लड्डू से धारवाड़ पेड़ा तक

देसी मोजिटो बनाने का आसान तरीका

1. सबसे पहले मिक्सर में छिले हुए नींबू, पुदीने की पत्तियां, चीनी या शहद, सौंफ और पानी डालें।
2. सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
3. अब एक बड़े जार में बर्फ के टुकड़े और ताजी पुदीने की पत्तियां डालें।
4. इसमें तैयार किया हुआ नींबू का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें।
5. आखिर में ऊपर से चाट मसाला छिड़कें।

आपका देसी मोजिटो तैयार है। इसे गिलास में डालकर मेहमानों को परोसें। चीनी या शहद की मात्रा आप अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

UN Young Professionals Programme 2026 के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक मौका

Jiyaa Shankar ने मंगेतर Kaaran Dhanak संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

UN में बोलीं ICC चीफ टोमोको अकाने: Donald Trump प्रशासन की पाबंदियों से नहीं झुकेगी अदालत

नेतन्याहू के नहले पर ईरान का दहला, चीन की करा दी एंट्री, फंस गए ट्रंप!