Delhi में खुलेआम हिंसा और गुंडागर्दी पर उतर आई बीजेपी, केजरीवाल बोले- बोले- मिलेगी 2015 से भी बुरी हार

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2025

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह किसी को भी राष्ट्रीय राजधानी को नष्ट करने की अनुमति नहीं देंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप प्रमुख ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी दिल्ली में हिंसा फैला रही है और उनकी पार्टी को रोजाना शिकायतें मिल रही हैं. अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि जब कोई पार्टी या समूह सोचता है कि अहिंसक तरीकों से चुनाव जीतना मुश्किल है तो वह हिंसा का सहारा क्यों लेता है। केजरीवाल ने कहा कि पुलिस शहर में गुंडागर्दी करने के लिए भाजपा के गुंडों को संरक्षण दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Election: आतिशी ने EC को लिखा पत्र, रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर लगाया गंभीर आरोप, केजरीवाल ने भी किया रिएक्ट

पंजाबियों को लेकर प्रवेश वर्मा के बयान पर केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली का नागरिक और पूर्व सीएम होने के नाते बहुत दुखी हूं। प्रवेश वर्मा ने पंजाबियों के योगदान पर सवाल उठाए। क्या सभी पंजाबी आतंकवादी हैं? क्या पंजाबी गद्दार हैं? पंजाबियों ने देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। पंजाबियों ने देश की आजादी के लिए अपनी जान दे दी। विभाजन के समय हजारों पंजाबी भारत आये। ये छोटा सा लड़का पंजाबियों को चुनौती दे रहा है. हम इसका विरोध करते हैं। 

प्रमुख खबरें

दीमापुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से दो किशोरों की मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी और नेपाल बाढ़ समेत देश-दुनिया के बड़े समाचार

उर्वरक खरीद को भूमि रिकॉर्ड से जोड़ेगी सरकार, IFMS डिजिटल निगरानी प्रणाली का दायरा बढ़ाया

दिल्ली लक्ष्मी योजना: आरडी की परिपक्वता अवधि 31 जुलाई 2029 तय, दो साल बाद होगी समीक्षा