सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा ने ‘राष्ट्रीय एकता दौड़’ का आयोजन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2018

 नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई ने भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती के अवसर पर बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। उत्तरपूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी में इस दौड़ में दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी के अलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शामिल हुए।

प्रसाद ने कहा, ‘‘सरदार पटेल एक महान नेता थे जिन्होंने रियासतों का एकीकरण किया। उनकी प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है और उसका अनावरण (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा) आज किया जाएगा।’’ प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस केवल एक ही परिवार के बारे में सोचती है इसलिए भारत के पहले गृह मंत्री को भारत रत्न से सम्मानित करने में 41 वर्ष का वक्त लग गया। उन्होंने कहा, ‘‘ यह (पटेल की जयंती) एक राष्ट्रीय पर्व है जिसे पूरे देश में मनाया जा रहा है।’’

 

सरदार पटेल को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न 1991 में उनके निधन के 41 वर्ष बाद दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम नेहरू का विरोध नहीं करते। लेकिन हम इस विचार का विरोध करते हैं कि जो कुछ भी किया वह नेहरू परिवार ने किया, सरदार पटेल ने कुछ नहीं किया।’’ तिवारी ने कहा कि लोग देशभर में उन्मुक्त होकर आवागमन नहीं कर पाते अगर सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण नहीं किया होता।

 

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और विजय गोयल केशवपुरम और चांदनी चौक में आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ में शामिल हुए। भाजपा महासचिव (संगठन) रामलाल महरौली में जबकि उनके सहयोगी भूपेंद्र यादव नयी दिल्ली जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान