संसद सत्र से पहले भाजपा संसदीय दल और NDA की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा संसदीय दल की बैठक यहां रविवार को हुई जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार ऐसा कानून बनाने की ओर अग्रसर है जो ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’’ की भावना के तहत हो। नवगठित 17वीं लोकसभा के पहले सत्र से एक दिन पहले यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की भी बैठक हुई।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने की राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल से मुलाकात 

सत्तारूढ़ गठबंधन की रविवार को हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि ‘‘राजग परिवार’’ 130 करोड़ भारतीयों के सपनों को पूरा करना चाहता है जिन्होंने गठबंधन में ‘‘अटूट विश्वास’’ जताया है। मोदी ने कहा, ‘‘हम क्षेत्रीय भावनाओं को पूरा करेंगे और देश की प्रगति के लिए अथक काम करेंगे।’’ उन्होंने दोनों बैठकों की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इससे पहले नये लोकसभा के पहले सत्र की पूर्व संध्या पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 19 जून को सभी दलों के प्रमुखों को बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda