भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपने दम पर सरकार बनाने का प्रस्ताव पास किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2021

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया कि वह बिना किसी दूसरे दल के समर्थन के केंद्र शासित प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने UNSC की बैठक में फिर उठाया कश्मीर मु्द्दा, भारत ने दिया करारा जवाब

भाजपा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और कुशल नेतृत्व के कारण विश्व समुदाय में भारत की स्थिति मजबूत और अधिक महत्वपूर्ण हुयी है। भाजपा ने अपनी कार्यसमिति की बैठक के दौरान यह प्रस्ताव पारित किया। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना और प्रदेश इकाई के नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह ने भी भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Punjab में कमल खिलने की कोई संभावना नहीं है: CM Bhagwant Mann

Supreme Court ने मप्र सरकार को फटकार लगाई, महिला को 60 दिन के अंदर नियुक्त करने को कहा

American Air Force ने एआई संचालित एफ-16 लड़ाकू जेट उड़ाया

Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट में पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत