बीजेपी के लोग गाय का दूध नहीं पीते, उन्हें गोबर पसंद... अखिलेश ने कसा तंज

By अंकित सिंह | Jun 21, 2025

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये सरकार कह रही है कि एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ने एक्सप्रेस-वे के किनारे किसानों के लिए बाज़ार बनाने शुरू किए थे। बीजेपी को किसानों के लिए बाज़ार बनाने पर ध्यान देना चाहिए। बाज़ार ऐसे होने चाहिए कि हर फसल वहीं खरीदी जाए... गाय के दूध के प्लांट को क्यों बंद कर दिया?... इन भाजपाइयों को दूध से बने उत्पादों से क्या लेना-देना? 

पूर्व सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी स्कूलों के मर्जर के फैसले के खिलाफ है। अगर स्कूल घर से दूर होगा तो बच्चे कैसे पहुंचेंगे, खासकर बेटियां कैसे पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि मरीज़ आईसीयू में बिना बिजली के कैसे जीवित रहेंगे? स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर ही नहीं हो रहे। जाने का वक्त है सरकार का, इसीलिए सब सरकार के लोग इसी में लगे हैं कि ट्रांसफर पोस्टिंग से ही कुछ कमा ले। अखिलेश यादव ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि इसके शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं और राज्य में कोई कहीं भी सुरक्षित नहीं है। अ

इसे भी पढ़ें: क्रोनोलॉजी समझिये…, प्रियांक खरगे ने विदेश मंत्रालय पर निकाली भड़ास, यू-टर्न का लगाया आरोप

खिलेश यादव अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और राज्य में कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया। उन्होंने स्थानांतरण और पदस्थापना के नाम पर बसूली का आरोप भी लगाया। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश