जिन सीटों पर भाजपा नहीं हासिल कर पाती जीत, वहां के लिए बनाई गई खास रणनीति, केंद्रीय मंत्री ने किया खुलासा

By अंकित सिंह | Jul 10, 2022

भले ही लोकसभा चुनाव में अभी भी डेढ़ साल का वक्त है, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा इसकी तैयारी में जुट गई है। यही कारण है कि केंद्रीय मंत्री लगातार देश के विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भाजपा जिन सीटों पर जीत नहीं हासिल कर पाती हैं, उन पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की ओर से तैयारी शुरू कर दी जा चुकी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अमृतसर पहुंचे थे। अमृतसर में उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक योजना बनाई है कि लोकसभा की ऐसी सीट जिसे हम बिल्कुल नहीं जीतते या कभी-कभार जीतते हैं और सर्वे में वो सीट कमज़ोर दिखती है ऐसी सीट पर कुछ मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये देखेंगे कि वहां कौन से प्रस्ताव लंबित हैं, उसे जल्द क्लियर कराएंगे।

इसे भी पढ़ें: बाबुल सुप्रियो को TMC ने बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता, ममता बनर्जी के प्रति विधायक ने जताया आभार

भाजपा ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे पूर्वी राज्यों में नयी जमीन तैयार की और पूरे पूर्वोत्तर में सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरी, लेकिन विंध्य के पार उसकी कोशिश अब तक उतनी लाभदायक साबित नहीं हुई है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दक्षिण भारत को लक्षित किया, जहां पार्टी को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक को छोड़कर बाकी चार राज्यों की कुल 101 सीट में से महज चार सीट पर जीत मिली थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के महज कुछ दिनों के बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने दक्षिणी राज्यों के चार प्रमुख लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनीत करने के वास्ते चुना, जिससे पार्टी की राजनीति स्पष्ट हो गई।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर