योगी के कामकाज को भाजपा ने सराहा, कोविड प्रबंधन को बताया बेमिसाल

By अंकित सिंह | Jun 01, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रबंधन को लेकर योगी सरकार की लगातार आलोचना हो रही है। विपक्ष का यह तक आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान पूरी तरह फेल रही। दावा यह भी किया जा रहा है कि भाजपा के कई नेता योगी सरकार के कोरोना प्रबंधन से खुश नहीं हैं। यह भी किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कोरोना संक्रमण की तस्वीर उभरी उससे सरकार की छवि खराब हुई है। यही कारण है कि पार्टी प्रदेश में कई स्तर पर बदलाव करने की तैयारी कर रही है। इन सबके बीच पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने महामारी के प्रबंधन की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बेमिसाल बताया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने शुरू की 2022 की तैयारी, मंत्री और विधायकों से फीडबैक ले रही पार्टी

कोरोना प्रबंधन को लेकर योगी सरकार के नाकाम रहने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का काम बेमिसाल रहा है। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने सबसे मुश्किल दौर में भी लोगों की मदद की है। उन्होंने दावा किया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी उत्तर प्रदेश के कोविड-19 प्रबंधन को सराहा है। सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में परिवर्तन की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह कुछ लोगों की कपोल कल्पना है। गौरतलब है कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है और उनके स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र सेवानिवृत्त अधिकारी और मौजूदा विधान परिषद सदस्य ए.के. शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष के साथ लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर आए राधा मोहन सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के बाद मंगलवार को उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा से मुलाकात की। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर