भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नेताजी को किया नमन, ‘पराक्रम दिवस’ की शुभकामनाएं दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने के लिए उनके बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणि रहेगा। नड्डा ने ट्वीट कर देशवासियों को ‘‘पराक्रम दिवस’’ की शुभकामनाएं भी दी।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नड्डा ने कहा, ‘‘आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन व सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने और भारत की स्वतंत्रता हेतु आपके त्याग, बलिदान और समर्पण का राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।’’ नेताजी का जन्म 23 जनवरी को ओडिशा के कटक में हुआ था। भारत सरकार ने उनकी जयंती को ‘‘पराक्रम दिवस’’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने उनकी 125वीं जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

प्रमुख खबरें

Trudeau के सामने लगे खालिस्तान समर्थक नारे, मुस्कुराते आए नजर, सिखों से कहा- हम करेंगे आपकी रक्षा

मोबाइल की आभासी दुनिया में खोता बालमन

T20 World Cup 2024 के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, केन विलियमसन के हाथों में कमान

Money laundering case: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी निलंबित IAS पूजा सिंघल को बेल, जमानत याचिका खारिज