केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के युवा उनके करिश्माई नेतृत्व में एकजुट थे जिससे आजादी के लिए भारत के संघर्ष को नई ताकत मिली। शाह ने हिन्दी में ट्वीट किया, ‘‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया।
इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- पुलिस ने हर काम बखूबी किया
स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’’ भारत सरकार ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘‘पराक्रम दिवस’’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने उनकी 125वीं जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
नेताजी की जयंती पर गुवाहाटी में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
— Amit Shah (@AmitShah) January 23, 2021
सुभाष बाबू के अन्दर असीम साहस और अनूठी संकल्प शक्ति का अनंत प्रवाह विद्यमान था। उनके अद्भुत व्यक्तित्व और ओजस्वी वाणी ने लोगों के हृदय में स्वतंत्रता का ज्वार उत्पन्न किया। उनका जीवन देश के युवाओं के लिए एक आदर्श है। pic.twitter.com/C7PGhh2XsQ
अन्य न्यूज़