सरकार की सालगिरह पर बोले BJP अध्यक्ष, कई मंजिलें हासिल की, कई बाकी हैं

By अभिनय आकाश | May 30, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का केंद्र में दूसरे कार्यकाल को शनिवार को एक साल पूरे हो गए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार की सालगिरह पर मोदी सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देश के सामने रखा। जेपी नड्डा ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ लड़ाई इस तरह लड़ी जिसमें भारत की स्थिति संभली हुई है। लॉकडाउन के समय भारत की कोरोना टेस्ट की क्षमता सिर्फ 10,000 टेस्ट प्रतिदिन थी और आज ये क्षमता 1.60 लाख टेस्ट प्रतिदिन है। आज देश में करीब 4.50 लाख पीपीई किट्स प्रतिदिन देश में बन रहे हैं। करीब 58,000 वेंटिलेटर्स देश में बन रहे हैं। नड्डा ने कहा की पीएम मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे। भारत ने इस संकट में खुद को संभाला है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के 1 साल पूरा होने पर बोले नड्डा, कड़े व बड़े फैसलों के लिए जाना जाएगा ये कार्यकाल

जेपी नड्डा ने कहा कि स्वदेशी और स्वावलंबन के मंत्र को लेकर हम आज आगे बढ़ रहे हैं। 1.70 लाख करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज दिया गया। उसके माध्यम से 80 करोड़ लोगों के राशन की व्यवस्था की गई। 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 500 रुपये की मदद, बुजुर्गों और दिव्यांगों को आर्थिक सहायता और मनरेगा मजदूरी में वृद्धि की गई। 20 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर भारत पैकेज दिया गया। इस पैकेज के माध्यम से ये प्रयास हुआ है कि कैसे हर सेक्टर आत्मनिर्भर बनाकर मुख्यधारा में खड़ा किया जाए और कैसे उन्हें रियायतें दी जाएं।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने आर्थिक पैकेज को बताया बड़ा कदम, आत्मनिर्भर भारत बनाने पर दिया जोर

नड्डा की बड़ी बातें

  • कोरोना से लड़ाई में सरकार ने गंभीर फैसले लिए
  • सरकार ने देश के हित में सख्त फैसले लिए।
  • बड़े-बड़े देश देश कोरोना के सानने झुक गए।
  • मोदी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया। 
  • सरकार ने आर्थिक दृष्टि से भी लोगों की चिंता की।
  • लोगों के खाते में सरकार ने पैसे डाले।
  • 80 करोड़ लोगों के लिए राशन की व्यवस्था।
  • धारा 370 हटाने का फैसला सबसे अहम।
  • सीएए के तहत पड़ोसी देशों के पीड़ित अल्पसंख्यकों को न्याय मिला।
  • राम मंदिर फैसले पर सरकार ने बड़ी भूमिका निभाई।
  • राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ।
  • सभी को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश।
  • मोदी सरकार ने 100 से भी ज्यादा देशों को मदद पहुंचाई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi बने भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार, Gautam Gambhir बोले- ये है भविष्य

T20 World Cup: USA के खिलाफ जब भारतीय टीम फंसी, Suryakumar Yadav बने संकटमोचन

14 साल के Vaibhav Suryavanshi का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर क्यों दूर है Team India? जानें ICC का नियम

Galwan conflict के बीच चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका का बड़ा दावा