AAP के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, केजरीवाल और पंजाब सरकार पर लगाया दिल्ली का पानी रोकने का आरोप

By अंकित सिंह | May 06, 2025

भाजपा नेताओं और सदस्यों ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पानी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों की पानी की आपूर्ति रोक दी है। यहां की जनता ने उन्हें हरा दिया है, लेकिन अब वह दिल्ली के लोगों से बदला लेने के लिए यह सब कर रहे हैं, जो बहुत गलत है। अरविंद केजरीवाल को यह बताना चाहिए कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। 

दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का दावा है कि पिछले एक हफ्ते से शहर को हरियाणा से मिलने वाली पानी की आपूर्ति में लगातार कमी आ रही है। दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस संकट के लिए आप और पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और आरोप लगाया है कि पानी की कमी दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी की हालिया हार का बदला लेने के लिए राजनीति से प्रेरित कदम है। 

इसे भी पढ़ें: आप की अदालत: आरिफ मोहम्मद खान ने पाक मंत्री पर कसा तंज, कहा-

वर्मा ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से दिल्ली को हरियाणा से कम पानी मिल रहा है। यह स्थिति पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी की साजिश के कारण पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप ने जानबूझकर पानी की आपूर्ति कम कर दी है। दिल्ली के जल मंत्री ने बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से दिल्ली को मिलने वाले पानी में 1 मई से 5 मई तक लगातार कमी आई है। उनके अनुसार, 1 मई को 88 क्यूसेक, 2 मई को 119 क्यूसेक, 3 मई को 71 क्यूसेक, 4 मई को 55 क्यूसेक और 5 मई को 130 क्यूसेक की कमी आई। 

प्रमुख खबरें

क्रेडिट कार्ड और लोन वाले कॉल से छुटकारा पाने का तरीका, TRAI का ऐप आएगा काम

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, कहा- संविधान की नहीं करते परवाह

सोनभद्र में सत्य सनातन Trust से जुड़ी साइबर ठगी में 8 गिरफ्तार, 11.63 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

Tata Sons लिस्टिंग विवाद के बीच Noel Tata 12 नवंबर को छोड़ेंगे 6 कंपनियों का Board