लोकसभा में भाजपा ने उठाया केरल में पुलिस ज्यादती और बंगाल में कानून व्यवस्था का मुद्दा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2020

नयी दिल्ली। लोकसभा में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने केरल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कथित पुलिस ज्यादती का मुद्दा उठाया और कहा कि लोकतंत्र के ऐसे दमन पर संज्ञान लेने की जरूरत है। निचले सदन में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए सूर्या ने आरोप लगाया कि केरल में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वालों को पुलिस की बर्बरता का सामना करना पड़ रहा है। राज्य की वामपंथी सरकार के दौरान एक के बाद एक घोटाले आ रहे हैं और लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि सोना तस्करी का मामला अभी ताजा है। इससे पहले बाढ़ राहत घोटाला और कोविड-19 मरीजों के डेटा में कथित हेराफेरी का मामला भी सामने आया। राज्य में आवास संबंधी घोटाला भी लोगों ने देखा। 

इसे भी पढ़ें: संसदीय समिति ने प्रवासी श्रमिकों के लिए कल्याण कोष और राष्ट्रीय डाटाबेस बनाने की सिफारिश की 

उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय और यूपीएससी के मना करने के बाद भी राज्य की सरकार ने एक शीर्ष पुलिस अधिकारी की प्रभारी के रूप में नियुक्ति की है। दुबे ने इस मामले पर केंद्र से संज्ञान लेने की मांग की और कहा कि ऐसा नहीं होने पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। भाजपा की ही लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की कथित खराब स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में रामनवमी सहित ऐसे पर्वों के समय दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न होती है और प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी रहती है।

प्रमुख खबरें

Indian Railway Recruitment 2026: NFR में 6777 Apprentice पदों पर बंपर भर्ती, जानें क्या है पूरी चयन प्रक्रिया

UNSC का बड़ा एक्शन: Red Sea में Houthi Rebels पर 2027 तक रहेगी पैनी नजर, US और Iran में भारी टकराव

Lock Upp 2 Elimination | Madhuri Jain Grover शो से बाहर, टास्क में Yogesh Rawat ने माना- रोमांच के लिए मॉल से चुराए 50-60 हजार के सामान

MEA को दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा झटका, विदेशी CPV Tenders का टेक्निकल मूल्यांकन रद्द, नए RFP के निर्देश