झारखंड कांग्रेस प्रमुख का आरोप, नाकामी छुपाने के लिए राम मंदिर का मामला उठा रही है भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2019

नयी दिल्ली। झारखंड में कांग्रेस प्रमुख रामेश्वर उरांव ने कहा कि पार्टी यहां विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ रही है। उनका आरोप है कि भाजपा राज्य में अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे को उठाकर सरकारी नाकामी से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: स्कूल दिसंबर माह में फिट इंडिया सप्ताह मनायें, फिट इंडिया रैकिंग में हिस्सा लें: मोदी

चुनावी रैलियों में अमित शाह द्वारा अयोध्या राम मंदिर का मामला उठाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह एक ‘व्यर्थ कोशिश’ है और उच्चतम न्यायालय के फैसले के साथ ही इस मामले का हल निकल चुका है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ भाजपा सरकार लोगों तक रोजी-रोटी पहुंचाने में विफल रही है इसलिए वह ध्यान भटकाने के लिए अयोध्या जैसे मामले उठा रही हैं।’’ उनसे जब चुनाव में भाजपा द्वारा ‘राष्ट्रवाद’ का सहारा लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राज्य में सभी राष्ट्रवादी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ आदिवासी राष्ट्रवादी लोग हैं और इसलिए भाजपा हमें राष्ट्रवाद नहीं सिखा सकती है।’’ राज्य में कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में पीट-पीटकर हत्या वाली घटनाओं (मॉब लिंचिंग) और भुखमरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है। जेएमएम-कांग्रेस और राजद ने चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा राज्य में की है और संयुक्त रूप से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है। झारखंड में पांच चरणों में 30 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर के बीच चुनाव आयोजित किए जाएंगे और वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार