भाजपा राजस्थान कोर कमेटी की बैठक संपन्न, जेपी नड्डा दो मार्च को जाएंगे जयपुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2021

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दो मार्च को जयपुर में पार्टी की राजस्थान कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा की मंगलवार को हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद यह जानकारी दी गई। इस बीच, पार्टी ने विधानसभा में जनहित के मुद्दे नहीं उठाने देने को लेकर पार्टी के कुछ विधायकों की कथित नाराजगी को बड़ा मुद्दा नहीं कहकर दरकिनार करने की कोशिश की है। बैठक के बाद राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दो मार्च को राज्य कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही वर्चुअल माध्यम से राज्यभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 

उन्होंने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में विशेष रूप से राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। भाजपा नेता ने कहा कि गहलोत सरकार के कुशाासन के खिलाफ पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आगामी छह मार्च से 14 मार्च तक सभी मण्डल स्तर, तहसील स्तर पर आंदोलन करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर लगाया उत्तर भारतीयों का अनादर करने का आरोप, जानिए क्या कहा था 

कोर कमेटी की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, राज्य संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष कनकमल कटारा मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान भाजपा में संगठनात्मक गुटबाजी के आरोप व अटकलों के बीच पार्टी आलाकमान ने 16 सदस्यों की कोर कमेटी बनायी है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार