कश्मीर में विधानसभा चुनाव को तैयार भाजपा, निर्णय चुनाव आयोग को लेना है: जितेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को तैयार है लेकिन इस मामले में अंतिम निर्णय चुनाव आयोग को सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर विचार करने के बाद लेना है। सिंह ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में पीडीपी और नेशनल कान्फ्रेंस जैसे ‘‘तथाकथित मुख्यधारा के राजनीतिक दल’’ कश्मीर के हालात पर दोहरा मानदंड रखते हैं। उन्होंने आतंकवादी गतिविधियों से निपटने में दृढ़ता दिखाने के लिए मोदी सरकार की तारीफ करते हुए बालाकोट हवाई हमले का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री सिंह ने ‘हिंदू आतंकवाद’ के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल आतंकवाद को धार्मिक रंग देने के दोषी हैं और आतंकवाद अच्छा या बुरा नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह बात ऑन रिकॉर्ड कहता हूं। भाजपा कहती रही है कि आतंकवाद तो आतंकवाद होता है और इसका कोई धर्म और रंग नहीं होता।’’

इसे भी पढ़ें: स्मृति ने राहुल गांधी पर लगाया बूथ कैप्चरिंग कराने का आरोप

जम्मू कश्मीर के संदर्भ में उधमपुर के लोकसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा हमेशा किसी भी चुनाव के लिए तैयार है, चाहे पंचायत हो, स्थानीय निकाय हो या विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव हों। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक राज्य में विधानसभा चुनाव की बात है तो यह फैसला और अधिकार पूरी तरह निर्वाचन आयोग का होगा। भाजपा पर चुनावों में देरी कराने के कुछ राजनीतिक दलों के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।’’ अनुच्छेद 370 समाप्त करने के सवाल पर सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयानों का हवाला दिया और कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 समाप्त करना भाजपा के एजेंडे में शामिल है। हमें संसद के दोनों सदनों में पर्याप्त बहुमत मिलने के बाद हम इस पर आगे बढ़ेंगे।’’

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश