Jammu Kashmir Elections 2024 के लिए भाजपा तैयार, पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे PM Modi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2024

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए पार्टी द्वारा निर्वाचन आयोग को सौंपी गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, बरसात के कारण सात लोग बह गए, IMD का अलर्ट जारी

सूची में भाजपा के पूर्व महासचिव एवं हाल में जम्मू-कश्मीर के लिए नियुक्त चुनाव प्रभारी राम माधव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ, भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवींदर रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना और महासचिव (संगठन) अशोक कौल का भी नाम है। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों - 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे। मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Booking.com Survey: होमस्टे और वेकेशन रेंटल को 87 प्रतिशत यात्री मानते हैं ज्यादा यादगार

BFI President Ajay Singh की कार्रवाई, Secretary General Pramod Kumar निलंबित

World Bank Group ने भारत में चार साल में जुटाई 36 अरब डॉलर की निजी पूंजी

केरलम विधानसभा में Power Crisis पर तकरार, नोटिस खारिज होने पर LDF का वॉकआउट