कृषि कानूनों की वापसी के बाद पंजाब में बड़ा भाई बनने के लिए तैयार भाजपा, शिअद के लिए खोले अपने दरवाजे

By अनुराग गुप्ता | Nov 23, 2021

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद एक बार फिर से पंजाब में नए समीकरण बन सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। आपको बता दें कि पंजाब में भाजपा हमेशा से ही शिअद के साथ मिलकर चुनाव लड़ती थी लेकिन किसानों के मुद्दे को लेकर हरसिमरत सिंह कौर ने केंद्रीय पद छोड़ दिया था और फिर शिअद ने भाजपा के साथ सालों से चला आ रहा गठबंधन समाप्त कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में केजरीवाल ने महिलाओं को 1 हजार देने का चुनावी वादा तो कर दिया लेकिन इसे पूरा कर पाना क्या संभव है, आंकड़ों से समझें 

इसी बीच भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि अगर शिअद छोटा भाई बनने के लिए तैयार है तो भाजपा फिर गठबंधन कर सकती है। दुष्यंत गौतम के इस बयान के बाद पंजाब की सियासत गर्मा गयी। भाजपा ने पहले 'नवां पंजाब भाजपा दे नाल' नारे के साथ अकेल चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Parth Jindal ने Sourav Ganguly को सौंपी Delhi Capitals की कमान, बने Head Coach

Rajya Sabha Election: यूपी में BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

US Aircraft को UK से हटाने पर Donald Trump की दो टूक, Iran को भुगतना पड़ेगा अंजाम

Abhijit Deepke का आरोप: दिल्ली प्रदर्शन रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को पुलिस थमा रही नोटिस