श्रमिक ट्रेन में भूख से मौत के दावे को BJP ने किया खारिज, कहा मुद्दे का किया जा रहा राजनीतिकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को इस आरोप को खारिज कर दिया कि श्रमिक विशेष ट्रेनों में यात्रियों की मौत भूख के कारण हुई और कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा था। भाजपा ने एक बयान में कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, श्रमिक ट्रेनों में कोई भी मौत भूख और भुखमरी के कारण नहीं हुई। पहले भी ट्रेनों में प्राकृतिक मौतें हुईं हैं लेकिन जिस तरह मृत्यु के सही कारणों के सामने आने से पहले ही श्रमिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत का राजनीतिकरण किया गया, वह अभूतपूर्व था। पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देने के साथ ही कुछ मृतकों के परिजन के बयानों को भी पेश किया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मृतक पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। उन्होंने कहा, हम यहां तुच्छ राजनीति करने के लिए नहीं आए हैं। सरकार समस्याओं का सामना करने और उसे दूर करने में भरोसा रखती है। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े