Rajasthan Elections: BJP ने जारी की पांचवी लिस्ट, वसुंधरा समर्थकों का टिकट कटा, 15 उम्मीदवारों को मिली जगह

By रितिका कमठान | Nov 05, 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियों जुटी हुई है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी रविवार को अपनी पांचवी उम्मीदवार की सूची जारी कर दी है जिसमें 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

इन्हें मिला टिकट

बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में हनुमानगझड से अमित चौधरी, कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी, सरदारशहर से राजकुमार रिणवा, शाहपुरा से उपेन यादव, सिविल लाइन्स से गोपाल शर्मा, किशनपोल से चंद्रमोहन बटवाड, आदर्शनगर से रवि नय्यर, भरतपुर से विजय बंसल, राजखेरा से नीरजा अशोक शर्मा, मसूदा से अभिषेक सिंह, शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़, मावली से केजी पालीवाल, पिपल्दा से प्रेमचंद गोचर, कोटा उत्तर से प्रह्लाद गुंजल, बारां अटरू (अजा) राधेश्याम बैरवा को टिकट देकर मैदान में उतारा है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पांच लिस्ट जारी कर चुकी है। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 197 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। अब महज 3 सीटें बची है जिन पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। इसमें धौलपुर जिले की बाड़ी सीट बाड़मेर जिले की बाड़मेर और पचपदरा सीट शामिल है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर