BJP ने नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, ऋतु खंडूरी को कोटद्वार से टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को नौ उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु को कोटद्वार से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने 2017 के चुनाव में कोटद्वार से जीत दर्ज की थी। हरक सिंह रावत ने यहां से चुनाव जीता था। रावत ने अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ऋतु खंडूरी ने पिछले चुनाव में यमकेश्वर से जीत दर्ज की थी। पार्टी इससे पहले 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। इस सूची में खंडूरी का नाम नहीं था।

इसे भी पढ़ें: यूपी के बाद अब उत्तराखंड में चुनावों से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

चुनाव में राज्य की सत्तारूढ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर होने की संभावना है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि पहली बार राज्य में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) भी कुछ सीटों पर दोनों दलों के समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और पृथक राज्य आंदोलन का अगुआ रहा उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) भी अपना खोया प्रभाव दोबारा पाने के लिए प्रयासरत हैं। वर्ष 2000 में अस्तित्व में आए उत्तराखंड राज्य की जनता ने कभी भी किसी राजनीतिक दल को दोबारा सत्ता नहीं सौंपी है। भाजपा इस बार के चुनाव में इस मिथक को तोड़ने का दावा कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी जबकि कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत मिली थी। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा