पंजाब में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 34 नामों का हुआ ऐलान

By अंकित सिंह | Jan 21, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों की पहली सूची में पार्टी की ओर से 34 नामों को शामिल किया गया है। पार्टी की ओर से जातीय समीकरण का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इसके अलावा किसानों को भी साधने की कोशिश की गई है। 34 में से 12 टिकट उन लोगों को दिए गए हैं जो कृषि समुदाय से आते हैं। इसके अलावा 13 सिख उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। 8 अनुसूचित जाति से आने वाले लोगों को टिकट दिया गया है। 34 नामों में महिलाओं और डॉक्टरों को भी शामिल किया गया है। पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि किसान परिवार के 12 उम्मीदवार को, अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को और 13 सिखों को टिकट दिए गए हैं। इस सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व IAS शामिल हैं। दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहती है कि उन्होंने पंजाब के रविदासिया समुदाय का ध्यान रखते हुए चुनाव की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी की है। उन्होंने कहा कि पंजाब की प्रदेश सरकार ने देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा। 5 जनवरी को फिरोजपुर में हुई घटना से पता चलता है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था इसके लिए महत्वपूर्ण नहीं है।

प्रमुख खबरें

Kulgam Terror Attack: छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, UP का युवक घायल, घाटी में High Alert जारी

Nuh में Brajmandal Yatra से पहले हाई अलर्ट, 3 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

Commonwealth Games: भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक दिन, Harsh Singh और Asmita Dey ने जीते दो Gold Medals

Hyderabad में PM Narendra Modi पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर Meta India प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज