भाजपा ने गठबंधन साथियों के साथ जारी किया घोषणापत्र, नौकरियों में राज्य के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण का वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2022

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 20 फरवरी को होने वाले पंजाब चुनाव के लिए शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण तथा निजी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण समेत कई रियायतों का वादा किया गया है। भाजपा ने पंजाब में सत्ता में आने पर राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, बेरोजगारी भत्ता देने, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण और बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास का भी वादा किया है। 

भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा के शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। संकल्प दस्तावेज या घोषणापत्र जालंधर में केंद्रीय मंत्रियों हरदीप सिंह पुरी और सोम प्रकाश, भाजपा नेताओं दुष्यंत गौतम और तरुण चुग और अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह सहित अन्य की उपस्थिति में जारी किया गया। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने पूर्व में विधानसभा चुनाव के लिए 11-सूत्री संकल्प पत्र और बाद में ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक और दस्तावेज जारी किया था, जिसमें पांच एकड़ जोत से कम जमीन वाले वाले किसानों के लिए पूर्ण कर्ज माफी का भी वादा किया था। 

इसे भी पढ़ें: सिख दंगे को लेकर जेपी नड्डा का कांग्रेस पर तंज, कहा- जिनके हाथ खून से रंगे थे, वे वोट मांगने आ रहे हैं 

नए दस्तावेज में पहले के प्रमुख वादों को शामिल किया गया है। नए घोषणापत्र की मुख्य विशेषताओं में पंजाब के युवाओं के लिए सभी सरकारी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण और सभी निजी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण शामिल है। इस अवसर पर पुरी ने कहा कि घोषणापत्र केवल एक दृष्टि पत्र नहीं है, बल्कि यह ठोस प्रतिबद्धताएं प्रस्तुत करता है। दस्तावेज में ‘‘बेअदबी की घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने’’ का वादा किया गया और कहा गया कि ऐसे मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटारा के लिए त्वरित अदालतें स्थापित की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

चुनावी गड़बड़ी के आरोपों पर Supreme Court का रुख करेगा INDIA गठबंधन, बोले Rahul Gandhi

RBI के कदमों से US Dollar के मुकाबले Rupee 1 Percent मजबूत होकर 95.76 पर पहुंचा

Delhi High Court में वकीलों ने पढ़ी Preamble, पुलिस कार्रवाई के विरोध में बांधा काला रिबन

High Uric Acid के लक्षण और बचाव: जोड़ों में सूजन और Gout का खतरा ऐसे घटाएं